
श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी का स्थापना दिवस पूजन,हवन,महाभंडारे के साथ हुआ संपन्न.।
- Hindi Samaachar
- Feb 17, 2019
- 391 views
पालघर.।औद्योगिक शहर बोईसर प.आजाद नगर में श्री बड़ी दुर्गा महरानीजी की दुसरे स्थापना दिवस पर श्रीमद् देवी भागवत कथा के विश्राम के पश्चात भव्य समारोह पूर्वक हजारों महिलाओं ने पूजन अर्चन हवन के साथ मंगल गीत गाकर माता का आर्शिवाद लिया। वहीं महाभंडारे में दस हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य यजमान रामसेवक दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी ने यज्ञदेवता को सर्वप्रथम आचार्य पूरोहित राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा की जा रही वेदमंत्रोंच्चार से पूजन की। उसके बाद क्रमबद्ध तरिके से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजन हवन में भाग लेकर मनोवांछित आर्शीवाद श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी जी से लिया। तत्पश्चात देर रात तक महाभंडारे में लोगों ने माता के प्रसाद में बने ब्यजंनों का भरपूर स्वाद लिया।
ज्ञात रहे श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्रीदुर्गा पूजन उत्सव समिति की ओर से इस अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा सप्ताह में अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दीदी हेमलता शास्त्री के मुखारविंद से लोगों ने भरपूर कथा का आनंद लिया है।
श्री बड़ी दुर्गा महरानीजी चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रेनू दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिशय योगदान देने वाले बच्चन(काका) का कोटिशः धन्यवाद देते हुए युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद त्रिपाठी, अमित संखे, संतोष संपकाले, धर्म जागरण मंच बोईसर के भावेश मोरे,अयोध्या शर्मा, सुशील तिवारी,इंडो आँक्सीजन गैस के प्रमुख इंद्र कुमार तिवारी, पाण्डेय इंडस्ट्रीज के रविकांत पाण्डेय, भोजपुरी गीतो के व्यास मनदेव दुबे, ट्रस्ट के बी.पी.तिवारी,राम उजागीर मोर्या, दिनेश दुबे, दिनेश यादव, हरिशंकर साह हेमराज यादव, राकेश सिंह, अमरजीत चौहान,कृष्णा मास्टर, सभाजीत यादव,हरेराम विश्वकर्मा,रामसेवक विश्वकर्मा सहित तमाम लोगों का आभार प्रकट किया है जिनके सहयोग से ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रिपोर्टर