अभिषेक उपाध्याय बने संपूर्ण समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष

जौनपुर। सरपतहाँ क्षेत्र के ऊँचगांव दुमदुमा में स्थित एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक उपाध्याय श्रीमंत को संपूर्ण समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष फैजाबाद के रूप में नियुक्त किए गए। अभिषेक उपाध्याय श्रीमंत एक अच्छे कवि भी हैं श्रीमंत जी की कवि शैली शुरू से ही उत्तम रही है और अपनी कलम से कई सुविचार धारणाओं से युक्त कविताएं भी लिखी हैं और इनकी कविताएँ हमेशा समाचार पत्रों में छपती रहती है। श्रीमंत जी की रुझान राजनीति की तरफ हो गया है। संपूर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पांडेय जी के द्वारा अभिषेक उपाध्याय जी को मंडलाध्यक्ष फैजाबाद के पद पर नियुक्ति कर इनका मान और भी बढ़ा दी है।इनकी विचार धारा यह थी कि किसी प्रकार जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो।श्रीमंत जी मंडल अध्यक्ष का पद ग्रहण कर कहा कि ",मै अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करूँगा"। संपूर्ण समाज पार्टी का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ते हुए एक मजबूत संगठन का निर्माण करना।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट