मानवाधिकार मिशन पालघर इकाई का बोईसर में समीक्षा बैठक संपन्न.।

पालघर.। मानवाधिकार मिशन दिल्ली की ओर से आयी राष्ट्रीय समिति की ओर से पालघर जिला इकाई के टीम हेतु बोईसर प.स्थित बंजारी समाज हाँल में रविवार को दोपहर एक कार्यशाला के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

      कार्यशाला में मानवीय अधिकारों एवं सहूलियतों को लेकर चर्चा करते हुए निरपराध को अपराध में फंसने पर उसे कैसे मानवाधिकार के बल पर मदद पहुचाया जा सकता है। सभी वरिष्ठों की मत की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आत्मबल एवं अधिकारों के समझने की बात बताई गयीं। मानवाधिकार मिशन से जुड़कर समाज में फैले भ्रांतियों को दुर करने की जोर अजमाइश करने की बात राष्ट्रीय पदाधिकारी अध्यक्ष डाँ.महेंद्र शर्मा ने बताई।

      इस अवसर पर मानवाधिकार मिशन पालघर जिला अध्यक्ष संजू शेट्टी ने समस्त पदाधिकारियों की ओर से कार्यशाला में पहुंचे सदस्यों एवं विभिन्न प्रांतों में दादरा नगर हवेली प्रदेश अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह राठौड़, महासचिव जितेंद्र सिंह सोलंकी,अरुण सिंह गुजरात प्रदेश अध्यक्ष,प्रदीप सिंह महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

           समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ.महेंद्र शर्मा के हाथों से प्रमुख रूप से हरवंश सिंह नानाड प्रदेश प्रभारी, एम.आर.खान प्रदेश सचिव,संजू शेट्टी जिला अध्यक्ष, महेश धोड़ी,राजेश पोतदार जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र बबलू मेश्राम(शहरविकास सेक्रेटरी),राजेश शर्मा, जितेंद्र मेश्राम, मनोज दांगड़ा को सराहनीय प्रयास के लिए नवाजा गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट