पालघर में पुलिस निरीक्षकों के तबादले सहित अन्य जिलों से आये पुलिस निरीक्षकों को मिला चार्ज

पालघर।जिले में कानूनी प्रक्रिया को और चुस्त दुरूस्त करने के लिए जहां पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह ने पुलिस निरीक्षकों को एक जगह से दुसरे जगह स्थानान्तरित किया है। वहीं विशेष पुलिस महानिरीक्षक कोंकण परिक्षेत्र नवीमुंबई की ओर से आसन्न लोकसभा चुनाव2019 के मद्देनजर दुसरे जिले से पुलिस निरीक्षकों को पालघर जिले में तैनात हेतु भेजा गया है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधिक्षक कार्यालय पालघर से मीडिया में आय रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस निरीक्षक अप्पा साहेब नाना लेंगरे तुलिंज पुलिस स्टेशन से अब अर्नाला पुलिस स्टेशन,भास्कर नाना पुकले पालघर से अब वसई पुलिस स्टेशन,  संपत शंकर राव पाटील वाहतुक शाखा से अब  जिला विशेष शाखा, महेश आत्माराम पाटील जिला विशेष शाखा से अब  वाहतुक शाखा,राजेंद्र गणपत राव कांबले वसई  से अब माणिकपुर पुलिस स्टेशन,जनार्दन सुभाष परबकर दहाणु रोड से अब बोईसर पुलिस स्टेशन का पदभार देखेंगे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुसरें जिले से पहुंचे पुलिस निरीक्षक अजय तानाजी वसावे ठाणे ग्रामीण से तलासरी पुलिस स्टेशन,विलास यशवंत चौगुले ठाणे ग्रामीण से वालिव पुलिस स्टेशन,राजेश खासवा जाधव ठाणे ग्रामीण से  तुलिंज पुलिस स्टेशन,गंगाराम जेत्या वलवी ठाणे ग्रामीण से जह्वाण पुलिस स्टेशन,वसंत चंद्रकांत लव्दे ठाणे ग्रामीण से नालासोपारा पुलिस स्टेशन,प्रदीप वसंत कसवे ठाणे ग्रामीण से दहाणु रोड पुलिस स्टेशन,दशदथ शिवाजी पाटील रायगढ़ से पालघर पुलिस स्टेशन,महेश विद्याधर शेवटे ठाणे ग्रामीण से आर्थिक अपराध शाखा,संजय बापू आम्रे रत्नागिरी को मोखड़ा पुलिस स्टेशन एवं गोविंद भगवान ओमासे अहमद नगर से वसई पुलिस स्टेशन (दुय्यम) का चार्ज सौपते हेतु पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह की और से संबंधित विभागों को पत्रक सौपा गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट