
सास बहू ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।
- Hindi Samaachar
- Mar 06, 2019
- 329 views
जौनपुर। जौनपुर- फैजाबाद रेल मार्ग पर मेहराम रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को दोपहर में करीब 1:00 बजे सास शांति सिंह और बहू बेबी सिंह ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घरेलू विवाद के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे बेबी के मायके वालों ने उसके पति की पिटाई कर दी।
सराय ख्वाजा थाने के जर्रो निवासी राकेश सिंह की पत्नी बेबी सिंह (35) और उसकी सास शांति सिंह (60) सुबह करीब 8:00 बजे घर से पाही पर जाने के लिए निकली थी ,लेकिन दोनों करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित मेहरावां रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई। वहां वे काफी समय तक खड़ी रही। दोपहर में करीब 1:00 बजे शाहगंज की ओर से जौनपुर की ओर जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। चर्चा है कि बेबी सिंह का पति अक्सर विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद सास बहू एक साथ घर से निकल पड़ी बेबी सिंह दो बच्चों की मां थी। बड़ी बेटी आयुषी(8 )और बेटा (5) वर्ष का है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिए। परिजनों ने गोमती नदी के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते सास बहू जान देने आई थी। जबकि बहू इन्हें बचाने आई थी। लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
रिपोर्टर