शाबाश कदम साहेब, अच्छें पुलिसिंग की नजीर पेश की आपने.।

पालघर.।यूँ तो पुलिस को सही को गलत और गलत को सही करते काफी सुना गया है। पुलिस के उपर समय - समय पर उनके कारगुजारियों के लिए आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहे है। पुलिस की खौफ भी काबिले तारीफ है। लेकिन इन सभी के बीच एक अच्छी पुलिसिंग की नजीर पेश करते हुए कईयों की जान जाने एवं बड़ी दुर्घटनाओं से निजात दिलाया है दिलेर बोईसर एमआयडीसी पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक सोमनाथ कदम ने.।

        बताया जाता है कि बोईसर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस उप निरीक्षक सोमनाथ कदम बुधवार को तीन पुलिस कर्मियों के साथ नागपुर से कमाँडों प्रशिक्षण पुरे करने के पश्चात सरकारी सवारी से जिला मुख्यालय पालघर हेतु जह्वार के रास्ते आ रहे थें।रास्ते में जह्वार से बिक्रमगढ़  मुख्य सड़क पर किसी वाहन से भुलवश गिरा सड़क के बीचोंबीच एक किमी तक आँयल पसरा हुआ नजर आया। यही नही दो मोटरसाइकिल भी सड़क पर आँयल के वजह से फिसलन के कारण गिरा दिखाई दिया।

             गौरतलब रहे अच्छें पुलिसिंग के मंझे उप निरीक्षक कदम ने फौरन किसी दुर्घटना के अंदेशा के मद्देनजर हमराही पुलिस सिपाही लोलाटे/766, माने/276, बनसोड़े/365 एवं वाहन चालक पुलिस सिपाही संतोष पाटील के साथ ताबड़तोड़ वाहन रोक दिया। समीपवर्ती एक मकान से जरूरी औजार  लाकर सहयोगियों के साथ मिट्टी से आँयल पसरे सड़क को मानों ढक सा दिया। जिससें कोई बड़ी सड़क दुर्घटना नही हो सके। बाद को राहत की सांस लेते हुए पुलिस जनों ने पुलिस मुख्यालय पालघर में हाजिरी लगाते हुए मामले की जानकारी साझा की.।

         पुलिस कर्मियों की गयी समय रहते मानव हित में कोशिश की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट