
पारंपरिक फाग गीतों से मनी बोईसर में होली मिलन समारोह.।
- Hindi Samaachar
- Mar 20, 2019
- 657 views
पालघर। फाल्गुन की फुहार अब चरमोत्कर्ष पर पहुंचा हुआ है। फिर आगामी वर्ष के इंतजार से उत्साहित रंगोत्सव के पर्व होली के पूर्व संध्या पर औद्योगिक शहर बोईसर प.सालवड़ पंचायत के नई बस्ती शिवाजी नगर में पारंपरिक फाग गीतों के थाँप पर मंगलवार की शाम एक दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर तैयार पकवान से मुँह मिठास कराते हुए होली मिलन समारोह बड़े जोश के साथ मनाया।
रंगों का खुशमिजाजनुमा त्योहार होली के उपलक्ष्य में एक दुसरे से गिले शिकवें भुलाकर मिलने का पर्व होली को मिलन समारोह के रुप में आयोजन शिवतेज मित्रमंडल आजाद नगर के अध्यक्ष तुलसी राम केवट एवं उनके सहयोगियों की ओर से की गयीं।
इस होली मिलन समारोह में रितीरिवाजों से बनी तमाम फाग गीतों को बड़े सलीके से गायकों की पहुंची टोली ने फुहड़पन से दुर प्रस्तुत किया। राम-सीता के साथ कान्हा -गोपियों पर बनाई गयी फाग गीतों पर बरबस उत्तरभारतीय लोग थिरकने पर मजबूर हुए।
रंगों के पर्व होली के पूर्व संध्या पर प्रस्तुत इस कार्यक्रम में तमाम समाजसेवी, राजनीतिक एवं स्वंय सेवी संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। जिला परिषद पालघर की सदस्या रंजना किशोर संखे, भाजपा से तुलसी राजेंद्र छीपा, निर्मला शर्मा,सुनीता पाठक,धर्मजागरण मंच बोईसर के भावेश मोरे,अयोध्याशर्मा,सुशील तिवारी,नंदन मिश्रा
(केसीएन क्लब), हरिओम शरण मिश्रा,उमाकांत भारती,अदालत भगत,उदयराजशुक्ला,मनोज शुक्ला,आर.ए.मोर्या,राधेश्याम, प्रमोद दुबे,सर्वेश सिंह, सोनु शर्मा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे.।
रिपोर्टर