भिवंडी में डिजे पर होली मनाने वाले युवक पर फौजदारी का मामला दर्ज

भिवंडी ।। होली पर्व पर डीजे की धुन पर युवकों ने देर रात तक  अवैध रूप से डीजे साउंड के तेज आवाज पर जमकर नाचगाना करने वाले जयहिंद मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों पर शहर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है।गौरतलब है कि मोहन कोंडा ,प्रसाद बुरा ,मनोज बुराला ,करण पाटिल , प्रशांत बतूल ,रवी म्याना ,मोनीश कोंडा के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि जयहिंद मंडल के कार्यकर्ताओं ने नियमों का उल्लंघन करते हुए समय के अपेक्षा देर रात तक डीजे साउंड बजाकर उसकी तेज आवाज मर्यादापेक्षा अधिक रखकर  ध्वनी प्रदूषण निर्माण किया। यह बाब शहर पुलिस स्टेशन में  गस्ती पथक के संज्ञान में आने से उक्त मंडल के पदाधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी विस्तृत जांच पोह.आर. बी. गवली कर रहे हैं।                  

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट