भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पद वितरण कार्यक्रम संपन्न ।

भिवंडी । संवाददाता । भिवंडी शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के असंगठित कामगार विभाग द्वारा कार्यकर्ताओं में पद वितरण के कार्यक्रम का आयोजन भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी खालिद गुडडू के अध्यक्षता में असंगठित कामगार विभाग भिवंडी शहर अध्यक्ष ग़यासुद्दीन अंसारी ने समदनगर में किया  । इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से महिलाओं के पद का वितरण किया गया। भिवंडी पुर्व विभाग व भिवंडी पश्चिम विभाग में महिला विंग की ग्यारह ग्यारह सदस्यों की‌ टीम गठित की गई । जिसमें मुख्य रूप से असंगठित. कामगार विभाग भिवंडी  पुर्व विभाग अध्यक्ष नुरुनिशा मोहम्मद अनीस अंसारी व भिवंडी पश्चिम विभाग अध्यक्ष सुषमा कन्हैया प्रसाद गुप्ता को बनाया गया । इसके साथ ही दोनो‌ विभागों में उपाध्यक्ष, महा सचिव व सचिव के विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र‌ भिवंडी शहर अध्यक्ष खालिद गुडडू ने दिया । इस अवसर पर अनवर अंसारी, फैज आलम‌ शेख,खुर्रम अंसारी, मोबिन‌ भाई,ताज मोहम्मद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। वही पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी असंगठित कामगार विभाग भिवंडी शहर अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी ने कहा कि भिवंडी शहर में बीडी कामगार ,मोती‌ कारखाना,पावर लुम के विभिन्न विभागों में महिला कामगार काम करती हैं। वही पर इनका‌ जीवन निर्वाह छोटे छोटे काम से चलता है। इनकी अनेक समस्याएं होती हैं। जिसका‌ हल करना‌ अत्यंत जरुरी हैं। परन्तु इन तक पहुँचा नहीं जा सकता था। इसलिए दोनों विभाग में असंगठित कामगार विभाग के महिला अध्यक्ष सहित ग्यारह ग्यारह महिलाओं की विंग बनाई‌ गई हैं। इसके साथ ही इन विंग के महिलाओं से उम्मीद है कि उन हर समस्याओं से पीड़ित महिला कर्मी की‌ मदत करेंगी । इसके साथ ही‌ भिवंडी शहर जिला‌ अध्यक्ष खालिद ‌गुडडू आऐ‌ हुए सभी महिला विंग को‌‌ पुष्प गुच्छ देकर सत्कार करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा राजनीति क्षेत्र में महिलाओं के लिए पच्चास प्रतिशत का‌ आरक्षण किया गया है यही महिलाएं आगे चलकर नगरसेविका,सरंपच मंत्री,व प्रधानमंत्री बनती है। महिलाएं ही परिवार चलाती है। महिलाएं मनुष्य के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इनका‌  सम्मान करना हर मनुष्य का कर्तव्य है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट