नगरपालिका चुनाव पालघर में कांग्रेस युति की नगराध्यक्ष बनी डाँ. उज्जवला काले

पालघर ।। नगरपालिका पालघर के लिए संपन्न निर्वाचन में इस बार उलटफेर के नतीजों ने चौकाने वाले परिणाम दिये है। मतगणना पूर्व वेव पोर्टल न्यूज हिंदी समाचार की सर्वे ने मतदाताओं की मन की बात को सार्वजनिक करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस के युति की उम्मीदवार डाँ उज्जवला काले की जीत पहले ही पक्की कर दी थीं। जिसे मतगणना के बाद भी आये दोपहर तक परिणामों ने अक्षरशः जीत में तब्दील कर दी।    

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस युति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री एवं बहुजन विकास आघाड़ी समेत जनता दल के संयुक्त उम्मीदवार घड़ी निशान पर नगराध्यक्ष पद के लिए मैदान में आयी डाल. काले उज्जवला केदार ने शिवसेना- भाजपा-आर.पी.आई. युति की डाँ.श्वेता पाटील को लगभग 1,075 वोटों के लम्बे अंतर से पराजित कर दिया है। आकड़ों के मुताबिक विजयी डाँ.काले को 13,974 मत,दुसरे स्थान पर आयी डाँ पाटील को 12,904 और शिवसेना युति की बागी पूर्व नगराध्यक्ष अंजली पाटील को 5,123 मत मिले है। यही नही मिल रही जानकारी के तहद 553 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया हैं।

ज्ञात रहे नगरपालिका पालघर के एक नगराध्यक्ष को मिलाकर कुल 29 सीटों के 14 प्रभागों हेतु 28 नगर सेवकों के लिए मतदान हुये। जिसमें हरेक प्रभाग से एक पुरुष समेत महिला नगरसेवक को चुनाव करना था। जिसमें आकड़ों के अनुसार शिवसेना और भाजपा कोटे से दो नगरसेवक पहले ही निर्विरोध चुनाव कर लिए गये थे। लेकिन 26 जगहों के लिए मतदान के आये परिणाम में शिवसेना के खाते में 13 भाजपा के खाते में 6,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री के 2नगरसेवक चुनाव में विजयी हुए है।वही निर्दलीय 5 नगर सेवक चुनाव जीत कर आये है।

मिल रही सिलसिलेवार नगर पालिका चुनाव के सीटों की विजयी नगर सेवकों की जानकारी इसप्रकार है।

प्रभाग 01:- 1(अ)निर्दलीय बाबर दिनेश पांडुरंग 1,019 मत,1(ब) निर्दलीय मेमन शेरबानु मुनाफ 1,087मत.।

प्रभाग 02:-2(अ)शिवसेना म्हात्रे प्रियंका राजेंद्र 1298 मत,2(ब) शिवसेना म्हात्रे रविंद्र मधुकर 787 मत.।

प्रभाग03:-3(अ) भाजपा मोना मुन्ना 1451 मत, 3(ब) शिवसेना तुषार दिलीप 1062 मत.।

प्रभाग04:-4(अ)निर्दलीय जाधव कविता सुरेश 1051 मत,4(ब)निर्दलीय मोरे प्रविण मधुकर 1080 मत.।

प्रभाग05:-5(अ)शिवसेना घरत दिनेश गोपाल1476मत,5(ब)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री पाटील हिंदवी विरेंद्र 1354 मत.।

प्रभाग06:-6(अ) शिवसेना म्हात्रे कैलाश सुकन्या निर्विरोध, 6(ब) भाजपा हजारी लक्ष्मीदेवी धनराज सिंह1054 मत.।

प्रभाग07:-7(अ)शिवसेना पाटील राजेंद्र आत्माराम 1473 मत,7(ब)राजपूत अलका पोपट सिंह भाजपा 1237 मत.।

प्रभाग 8:-8(अ)शिवसेना वड़े चंद्रशेखर गोपीनाथ 709,

8(ब)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री बाजपेयी शिल्पा अमर 999मत.।

प्रभाग09:-9(अ)शिवसेना तरे अनुजा अशोक 668,9(ब) निर्दलीय पिंपले प्रथमेश उत्तम 497मत.।

प्रभाग10:-10(अ)भाजपा पिंपले गीता सूचित निर्विरोध,10(ब) शिवसेना संखे अक्षय किशोर 988 मत.।

प्रभाग 11:-11(अ) शिवसेना गायक वाड़ चेतना हेमंत 994,11(ब)भाजपा संखे भावाचंद शांताराम 1039 मत.।

प्रभाग 12:-12(अ)शिवसेना मानकामें राधा अरविंद 1829,12(ब)शिवसेना पाटील सुभाष विष्णु1978मत.।

प्रभाग 13:-13(अ)भाजपा किणी अनिता शशिकांत 1537,13(ब)शिवसेना पाटील अमोल प्रकाश1426 मत.।

प्रभाग 14:-14(अ)शिवसेना घरत उत्तम मोरेश्वर 1293,14(ब)भाजपा अंबुरे रोहणी अशोक 1122मत .।

चुनाव के नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए निर्वाचित नगराध्यक्ष डाँ.काले उज्जवला केदार ने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए यह जीत को मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री के तालुकाध्यक्ष एवं चुनाव के प्रमुख रणनीतिकार संजय जे.पाटील ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि गठबंधन धर्म के मुताबिक नगरपालिका के विकास में कोई बाधा नही आने दी जायेगी.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट