
मिशन मोदी अगेन पीएम लखनऊ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न।
- Hindi Samaachar
- Apr 03, 2019
- 529 views
लखनऊ। डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित मिशन मोदी अगेन पीएम लखनऊ की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष लखनऊ महानगर सुरेन्द्रानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ के प्रभारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, प्रांत अध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश महामंत्री अवधेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एस. एन. पांडेय ने इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया और मनोज कुमार शुक्ला एवं मुकेश उपाध्याय को युवा मोर्चा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष, सूरज तिवारी को उपाध्यक्ष, अजय पाल ,अनीर्ष चेतन तिवारी को जिला महामंत्री, जाफर मेहंदी एवं अनिल श्रीवास्तव को मंत्री और कमलेश चतुर्वेदी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। मंच का संचालन प्रदेश मंत्री विनीत अवस्थी ने किया। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में तन-मन-धन से लगकर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
प्रांत अध्यक्ष अमित सिंह ने संगठन की रीति नीति से सभी को अवगत कराया। "इस अवसर पर एक बार फिर मोदी सरकार का नारा पूरे परिसर में गूंजता रहा।"
रिपोर्टर