नीरज सिंह ने मिशन मोदी अगेन पीएम की कार्यकारिणी बैठक को किया संबोधित।

लखनऊ। डेमोक्रेसी डेवलमेंट ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित मिशन मोदी अगेन पी0एम0 की लखनऊ जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष अवध प्रांत श्री अमित सिंह की अध्यक्षता में आई0एम0आर0टी0 कालेज, विपुल खण्ड, गोमती नगर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता एवं यशस्वी गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी के पुत्र श्री नीरज सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण करके किया। मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ के प्रभारी अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर लखनऊ की शान, विकास पुरूष एवं नये लखनऊ के निर्माता और लखनऊ के यशस्वी सांसद माननीय श्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा विगत् वर्षों में लखनऊ वासियों के लिए दी गयी प्रमुख सौगातों को दर्शाता हुआ पोस्टर भी रिलीज किया गया।

मिशन मोदी अगेन पी0एम0 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने खुशी जाहिर की और लोकासभा के चुनाव में मिशन मोदी अगेन पी0एम0 के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। श्री नीरज सिंह जी ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे तन-मन-धन से लगकर लखनऊ से माननीय राजनाथ सिंह जी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाये। 

प्रान्त अध्यक्ष श्री अमित सिंह जी ने विगत पाँच में, लखनऊ के हृदय सम्राट एवमं विकास पुरूष माननीय राजनाथ सिंह जी की उपलब्धियों को बताया और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बूथ स्तर पर भाजपा की उपलब्धियों को ले जायें। इस अवसर पर अपने उद्बोधन पर प्रदेश महामंत्री जयशेखर उपाध्याय ने मोदी जी को देश का सच्चा सूपूत बताया।

इस अवसर पर मिशन मोदी अगेन पी0एम0 के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख अनुज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला मिश्रा, प्रदेश महामंत्री जयशेखर उपाध्याय, प्रांत अध्यक्ष श्री अमित सिंह जी, जिला अध्यक्ष एस0एन0 पाण्डेय, मुकेश उपाध्याय, मनोज कुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विनीत अवस्थी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अर्पण गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ के प्रभारी अरविन्द त्रिपाठी एवं अवध प्रांत महामंत्री उमाकान्त त्रिपाठी, अनिल सिंह, विनय कुमार, दीपशिखा जायसवाल, शशि मिश्रा, अभय दुबे, पूर्णिमा पाण्डे, विवेक सिंह, अनुज सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें। प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और प्रवीण सिंह एवं सुधांशु शेखर त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह को जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट