नववर्ष चैती नवरात्र का भजन संध्या से स्वागत, जनकल्याण सेवा संस्था की ओर से भव्य कार्यक्रम.।

पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व बंजारपाड़ा शिंगाँव रोड पर अवस्थित धनानी नगर क्षत्रपति शिवजी महराज सांस्कृतिक क्रीडा मंडल के प्रांगण में नववर्ष एवं चैती नवरात्र के शुभागमन के मौकै पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा धर्म जागरण हेतु गुडीपाडवा चैत्रशुक्ल पक्ष प्रतिपदा माँ भगवती के पहले रुप के दर्शन के शाम किया गया।

      इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या के लिए मुंबई से आये कलाकारों  में पवन सिंह परदेशी,स्नेलता द्वारा माँता के जागरण में पचरा एवं भजनों की श्रृंखला में तमाम सुमधुर गीतों ने उपस्थित लोगों को भावबिभोर किया। 

         नववर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम जन कल्याण  सेवा संस्था बोईसर के मुख्य मार्गदर्शक प्रेरणास्थान एवं सलाहकार जितेंद्र(पप्पू) रमेश संखे संयोजक अरुण तिवारी(करिया बाबा) एवं अध्यक्ष सुशील घ.तिवारी टीम की ओर से आयोजित रही।

      जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा इस अवसर पर जनकल्याण एवं समाज के प्रमुख पहरूओं का नागरिक सत्कार के क्रम में जिला कृषि सभापति एवं पशुधन विकास अशोक वड़े, समाजसेवी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री के तालुकाध्यक्ष संजय जे.पाटील, आदिवासी विकास संस्थान के अध्यक्ष संतोष जनाठे,समाजसेवी विनोद बाजपेई जी, धर्मजागरण मंच बोईसर के भावेश मोरे, अयोध्या शर्मा, उत्तर भारतीय मोर्चा(भाजपा)विंग के बच्चन शुक्ला, उद्योजक रविकांत पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, देवादत्त पोखरिया,मनदेव दुबे,पप्पू त्रिपाठी, अखिलेश दुबे, प्रदीप पाण्डेय, पत्रकार उमाकांत भारती,द्विवेदी ओमप्रकाश सरीखे कई गणमान्यों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान दिया गया।

     नववर्ष एवं चैत्रनवरात्रि के पावन अवसर पर भजन संध्या की आनंद लेने एवं समाज को सेवा प्रदान कर रहे समजसेवियों सहित नगर वासियों का आभार सुशील घ.तिवारी ने दिया तो कार्यक्रम का ओजपूर्ण सफल संचालन प्रमोद तिवारी ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट