
बोईसर श्री राममंदिर में प्रभुश्रीराम के जन्मोत्सव एवं नगर भ्रमण के लिए निकली भव्य शोभायात्रा
- Hindi Samaachar
- Apr 14, 2019
- 534 views
पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर प. में बोईसर राममंदिर सेवा ट्रस्ट्र द्वारा संचालित श्री रामेश्वर महादेव एवं ईच्छा पूर्ति श्रीराम मंदिर में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। शाम को भगवान कौशल्या नंदन रघुकुल भूषण की पालखी शोभायात्रा में पूरे नगर भ्रमण के कार्यक्रम में अपार भीड़ सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र की नगर यात्रा में शामिल हुई.।
बताते चलें कि सुबह से ही बोईसर प.श्रीराम मंदिर संजय नगर नावापूर रोड में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में तमाम कार्यकर्मों का शुभारंभ हो गया। संकीर्तन भजन से भजन मंडली में अरूण कुमार तिवारी (करिया बाबा) एवं महिला भक्ति संगीत की भजन मंडली की शैलबाला की टीम अपने सुमधुर भजनों से कार्यक्रम को शोमभायमान बनाया।दोपहर होते ही शुभ मुहूर्त्त में बारह बजे मर्यादा पुरूषोत्तम रामलला का प्रकाटोत्सव के
पश्चात महाआरती पुनः महाप्रसाद श्री प्रभुत्व केभक्तों में परोसा गया। महाआरती में शहर एवं आसपास के प्रमुख गणमान्यजनों में लाला बाजपेयी,अर्चनावाणी, पाठक बंधु,विनोद बाजपेयी एल.पी. सिंह बी.एन. सिंह,मनदेव दुबे भोजपुरी ब्यास,समेत बोईसर राममंदिर सेवा ट्रस्ट्र के बच्चन काका शुक्ला, राकेश शुक्ला, आचार्य पं.ओकांरनाथ उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
●नगर भ्रमण में निकली शोभायात्रा में हजारों रामभक्त शामिल.●
सायं साढे़ छः बजे से श्रीराम मंदिर से निकली भव्य पालखी एवं शोभायात्रा नगर भ्रमण में बोईसर शहर के लोगों बड़ी सहभागिता दिखाई। भव्य शोभायात्रा में नगर के तमाम प्रमुखों में वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी शोभनाथ त्रिपाठी, उद्योजक श्रीराम प्रसाद पाण्डेय, रविकांत पाण्डेय,गिरजेश सिंह,बृजेश पाण्डेय, आंनद त्रिपाठी, संतोष संफकाले,बजरंग दल बोईसर प्रखंड के एस.पी.सिंह,बोईसर धर्म जागरण मंच के भावेश मोरे,अयोध्या शर्मा, सुशील कुमार तिवारी,राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला वाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा,सेवाभावी संस्था केसीएन क्लब के राष्ट्रीय संयोजक नंदन मिश्रा 'त्यागी' श्रीराधा कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट प्रमुख देवीदत पोखरिया,श्री भागवत कथा समिति खैराफाटक के सुरेश आर.पाण्डेय सरीखे हजारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहें।
रिपोर्टर