शिवभूषण गोपाल उपाध्याय शिवसेना के प्रचार के लिये मुंबई पहुंचे

मुंबई ।। थाने मे उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से आए अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शिवसेना के उत्तर प्रदेश उपप्रमुख शिवभूषण उपाध्याय उर्फ गोपाल उपाध्याय मुंबई मे शिव सेना का प्रचार करगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल उपाध्याय ने आज लुईस वाड़ी नगर पहुँच कर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिन्दे की माता स्व.गंगूबाई संभाजी शिन्दे को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी मंत्री एकनाथ शिन्दे के घर पर शिस्टाचार मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिन्दे के साथ बैठ कर कल्याण और ठाणे सहित सभी लोकसभा सीटों की तैयारी की जानकारी ली और चुनाव भारी अन्तर से जीतने के लिये अपने बिचारो को रखे! मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुऐ शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख शिवभूषण उपाध्याय उर्फ गोपाल उपाध्याय ने बताया कि मुम्बई में जीवन यापन  करने वाले शतप्रतिशत उत्तर भारतीय शिवसेना, बी.जे.पी व आर.पी.आई गठबंधन को वोट कर रहे है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रधान संघ गोपाल उपाध्याय ने बताया कि जिस समय मनसे के कार्यकर्ता मनसे के प्रमुख राज ठाकरे के आदेश पर समस्त उत्तर भारतीयों बिहारियो  को दौड़ा दौड़ा कर सड़को पर मार रहे थे उनके परिवार को खाना बदोश की जिन्दगी जीने के लिये मजबूर कर दिये थे उस वक्त शिवसेना नेता एकनाथ शिन्दे ने सड़को गलियों में घूम-घूम कर उत्तर भारतीयों की मदत किया था उनको पूरी सुरक्षा के साथ घर पर रहने में मदत किया था शिवसेना नेता एकनाथ शिन्दे ने चेतावनी लहजे में मनसे के नेताओ को बोला था कि अगर किसी उत्तर भारतीय को जरा भी खरोच आई तो ठीक नही होगा!उत्तर भारतीयों को सड़कों पर दौड़-दौड़ा कर मारने वाला मनसे कार्यकर्ता मनसे प्रमुख आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख व राष्ट्रिय उपाध्यक्ष प्रधान संघ गोपाल उपाध्याय ने समस्त उत्तर भारतीयों से अपील करते हुऐ कहा कि आप लोग मेरे ऊपर भरोसा रखें आप सुदूर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मुम्बई आये हुये है आपके परिवार की चौकीदारी ग्रामसभा में मेरा प्रधान साथी कर रहा है आप लोग मुम्बई में शिवसेना, बी.जे.पी, आर.पी.आई गठबंधन प्रत्यासियो की मदत करें उन्हें भारी बहुमत के साथ से जिताये मैं और मेरा प्रधान आपके परिवार के साथ 24 घण्टे खड़ा रहेगा! प्रधान संघ के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय गोपाल दिनांक 21 अप्रैल को मुंबई प्रवास के दौरे पर आये हुए है और 28 अप्रैल को मुम्बई से यूपी के लिए रवाना होंगे आज उनका ठाणे लोकसभा के इंद्रानगर,आजादनगर,मीरा भायंदर, सिवाई नगर में नुक्क्ड़ जनसभा में शामिल होंगे!

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट