मुंबई के सभी 6 लोकसभा सीटों पर मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ

मुंबई ।। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और महाराष्ट्र में अंतिम चरण के लिए मदतान शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ। शाम 6 बजे तक 52.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब मुंबई वासियों को 23 मई का इतजार रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई उत्तर पश्चिम मे 50.30%, मुंबई उत्तर पूर्व मे 51.80%, मुंबई उत्तर मध्य मे 47.90%, मुंबई दक्षिण मे 48.80% और मुंबई दक्षिण मध्य मे 51.40% वोट पडे़।

 इस बार फिल्म जगत लोगों ने भारी मात्रा मे वोट किया तथा सभी लोगों को वोट डालने का संदेश अपने अपने अंदाज मे दिया।अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, प्रिया दत्त, पूनम महाजन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, भाग्यश्री, रेखा, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर, दिया मिर्जा, काजोल, करीना कपूर, कंगना रनौत, अभिनेता आमिर खान, रवि किशन, अजय देवगन, अनुपम खेर, मिलिंद गुनाजी, संजय खान, फरहा खान, परेश रावल, टाइगर श्राफ, अफताब शिवदासानी, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने अपना वोट डाला। नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा, पूनम महाजन, प्रिया दत्त, विनोद तावड़े, ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उद्योगपति अनिल अंबानी, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने वोट डाला है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट