अमर शहीदों हेतु विहिप बजरंग दल की श्रद्धांजलि सभा में एटीएस चीफ पालघर ने दिलाया भरोसा.।

पालघर। पूरे महाराष्ट्र प्रदेश जब पहली मई को स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा था। मजदूर विश्व मजदूर दिवस पर सभाएं करते हुए अपने समस्याओं पर चिंतन कर रहे थे तो महाराष्ट्र प्रदेश के सीमांकन क्षेत्र गढ़चिरौली में नक्सलियों की कायराना हरकत आईडी ब्लास्ट के शिकार हो गये क्विक रिस्पॉन्स टीम सी 60 कमाँडों के 15 जाबांज जवान। 
        नक्सलियों के कायरतापूर्ण कार्यवाही में शहीद हुए 15 वीर जवानों के आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को ढाढस बढाने को लेकर वीरगति के प्राप्त योद्धाओं हेतु बोईसर प्रखंड विहिप-बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम औद्योगिक शहर बोईसर तारापुर रोड स्थित ओस्वाल एम्पायर मुख्य गेट के समीप प़िंक सिटी गार्मेंट्स के सामने एक सच्ची श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे गणमान्यों, अतिथियों समेत समाज सेवी लोगों ने शहीद जवानों के समक्ष नतमस्तक होकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके शाँन में दिपांजली जलाई.।
       वीरता के मूर्ति अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तालुका संघचालक विनोद बाजपेयी ने नक्सलियों के द्वारा अनायास समाज की रक्षा म़ें लगे  सेना के जवानों पर की गयी हमले को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सभी लोगों को एकजुट होकर इन्हें नेस्तनाबूद करने की बात दोहराई। बोईसर पुलिस स्टेशन के सहा.पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नक्सल प्रभावित ईलाके के लोगों को एकजुटता के आधार पर पनप रहे नक्सलियों को अब खात्मा की बात की।
       ●एटीएस प्रमुख ने कहा बलिदान जाया नहीं जायेगा.●
          एटीएस पालघर प्रमुख मानसिंह पाटील ने कड़े शब्दों ऐसे समाज विरोधी तत्वों का बहिष्कृत करने की बात की। जिनका राष्ट्र प्रेम केवल दिखावा पन है। फिरकापरस्त तत्वों   के बहकावे में नक्सली गुटों की ओर से की गयी सी 60 कमांडो बल के जवानों पर आई.डी.ब्लास्ट में शहीद हुए 15 जवानों के नाम गिनाते हुए कहा कि उन मृतात्माओं का बलिदान जाया नही जायेगा हम समय पर ऐसा मुँहतोड़ जवाब देगें कि उनके नस्लें याद रखेगी.। जिला पंचायत कृषि सभापति अशोक वड़े ने ऐसे घटनाओं को संवेदनहीनता का परिचायक बताया.।
            ●शामिल हुए गणमान्य एवं सामाजिक लोग●
          अमर जवानों की श्रद्धांजली सभा में शोभनाथ त्रिपाठी,अरविंद सिंह 'क्षत्रिय', दयाराम मिश्रा, तुलसीराम केवट बजरंग दल बोईसर प्रखंड अध्यक्ष एस.पी.सिंह, अरविंद सिंह, कुदंन सिंह,आर.बी. सिंह,अजित पाठक,नारायण खत्री,पवन सिंह, अजित गुप्ता,माया राम गुप्ता, संतोष तिवारी, राकेश पाण्डेय, दुर्गेश सिंह, अजय सिंह,प्रदीप पाण्डेय,एल.पी.सिंह,घनश्याम सिंह,देविदत्त पोखरिया,अरूण कुमार त्रिपाठी,रामनाथ राय,गुंजन शुक्ला,राणा इत्यादि के अलावा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.।
      कार्यक्रम का विश्राम सर्वप्रथम शहीद जवानों के प्रति दो मिनट मौन रखने के पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं बंदेमातरम की जल्लोष के साथ की गयीं।
        कार्यक्रम में समय से पहुंचे स्वजनों का आभार बजरंग दल  जिला संयोजक चंदन सिंह ने जताया तो सफल संचालन मनोज मिश्रा ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट