औद्योगिक शहर बोईसर में 251 जोड़ो का सामूहिक शुभ विवाह संपन्न.।

पालघर.। सावित्रीबाई फुले कन्यादान महादान योयना के तहद आर्थिक आधार पर तंगी में गुजर रहे पालघर परिक्षेत्र के 251आदिवासी कन्याओं का भव्य सामुदायिक विवाह समारोह के जरिये सोमवार को दोपहर औद्योगिक शहर बोईसर प. स्थित पालघर रोड खैराफाटक क्रिकेट मैदान में बने बड़े विवाह मंडप में ऊँ साईदत्त विकलांग सेवा संस्था एवं उमंग फाऊंडेशन के सौजन्य से पुरी तरह पारंपरिक रितिवाज एवं वेदमंत्रों के साथ पुरोहितों द्वारा गणेश वंदना करते हुए नव वरबधु का शुभ विवाह संपन्न हुआ।

          ★•नव बधु-वर को आशिष देने पहुंचे संभ्रांत•★

        इस सामुदायिक विवाह समारोह में बधु-वर को शुभार्शिवाद देने के लिए पूर्व सेनानी भगवान नानाभाई सोरटी तथा सुरेश शंकर राव देशमुख के अलावे काशीनाथ पाटील पूर्व जिला परिषद ठाणे अध्यक्ष, एस.पी.सिंह विहिप बोईसर प्रखंड अध्यक्ष, डाँ. नंदकुमार वर्तक बोईसर एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष,भावना धोड़ी खैराफाटक ग्रामपंचायत अध्यक्ष, रमेश भाई मालवीया व्यवस्थापकीय अध्यक्ष लता स्टील फर्नीचर,दिनेश मा.जैन,सुनीता रा.जयसवाल सदस्य ग्रामपंचायत खैराफाटक,किशोर पाटील,सुनिल गुप्ता, विलास भोने,बच्चन शुक्ला(ईच्छा पूर्ति राममंदिर सेवा ट्रस्ट),गोविंद सिंह, उल्लास पाटिल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.।

       【•भव्य विवाह समारोह के आयोजन कर्ता•】

       भव्य सामुदायिक विवाह समारोह का आयोजन ऊँ साईदत्त विकलांग सेवा संस्था के अध्यक्ष देविदास राठौर, उपाध्यक्ष किशोर पाटील,सचिव सुनील अ.गुप्ता, खजांची विलास भोणे सदस्य अंकुर गोरे,विनोद रावते के साथ उमंग फाउंडेशन के सलाहकार प्रविणचंद वैश्य,सचिव ललिता राठौड़, सहसचिव गीता राऊत,सह खजांची बबलू अंसारी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप संपन्न हुआ।

         सभी नव दंपति को सामुदायिक विवाह आयोजन समिति की ओर से तमाम उपहार के अलावे परिवार के उपयोगी सामग्रियों को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट