
महाराष्ट्र राज्य किक बाँक्सिंग चैम्पियनशिप में पालघर पुलिस कां.रितेश को स्वर्ण पदक
- Hindi Samaachar
- Jul 13, 2019
- 810 views
पालघर ।। पुलिस कांस्टेबल रितेश प्रजापति को 34वीं वाको महाराष्ट्र स्टेट किक बाँक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 के प्रतियोगिता में 63 किलो भार के स्वर्ण पदक पिछले रविवार को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित ग्राउण्ड पर विजेता के रुप में मिला है।
●पुलिस कांस्टेबल रीतेश ने श्रीलंका में झटके है अप्रैल में चार स्वर्ण पदक.।"●
ज्ञात रहे पालघर पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस दल के काँस्टेबल रितेश दिनेश प्रजापति को किक बाँक्सिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए चुना गया था। इसके पूर्व पुलिस कांस्टेबल रितेश ने 12.05.19 को श्रीलंका में आयोजित 17वीं टेनशीप कप इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2019 के प्रतियोगिता में अपने भारत देश प्रतिनिधित्व करते हुए पहले फस्ट मेन ओपेन काता दुसरा फस्ट मेन ओपेन कुमितो तीसरा फस्ट मेन ओपेन टिम काता चौथा फस्ट मेन टीम कुमितो जैसी चार तरह के स्पर्धा में देश का नाम रोशन करते हुए चार स्वर्ण पदक अख्तियार कर भारत देश को गौरवशाली बनाया है। इस कार्यकुशलता के लिए उनके प्रशिक्षक मास्टर सूर्यप्रकाश मुंडापाट ने काफी कोशिश करते बढि़या प्रशिक्षण दिया था।
◆पालघर पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह ने पुलिस दल की ओर से किया सत्कार.।◆
पुलिस काँस्टेबल रितेश दिनेश प्रजापति की कार्यकुशलता एवं बेहतरीन क्रीडा स्पर्धा में पुलिस बल का मनोबल ऊचाइयों तक पहुँचाने पर पालघर पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह ने पुलिस दल की ओर सत्कार एवं अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभेच्छा भेंट दिया हैं।
रिपोर्टर