
युवाओं में प्रिय तड़फदार कामगारों के नेत्रृत्व कर्ता एनसीपी के तालुकाध्यक्ष संजय पाटिल ने राजनीति से लिया सन्यास
- Hindi Samaachar
- Jul 15, 2019
- 745 views
पालघर।। जिले के सर्वांगीण विकास एवं समाज के हर तबके के लिए निरंतर कार्य कर रहे उत्तर भारतीयों के रोजगार एवं बराबरी की बात करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री (एनसीपी) के लिए एक बड़े कद्दावर नेत्रृत्व क्षमता रखने वाले पालघर तालुकाध्यक्ष संजय जे.पाटिल ने आज व्यक्तिगत कारणों से राजनीतिक जीवन से सन्यास की घोषणा करते हुए पार्ट्री को त्याग पत्र देकर आगामी चुनाव में पार्ट्री के लिए बड़ा मुश्किल खड़ा कर दिया है। उनको जानने वालों के मुताबिक़ पार्ट्री का एक बड़ा जनाधार जिले में उनके साथ रहा है।
◆ एनसीपी को पालघर जिले में जोर का झटका धीरे से लगा◆
मालूम रहें पिछले चुनावों में सत्तारुढ़ सरकार को पालघर के नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव के दौरान संजय जे.पाटिल ने मुश्किलें बढ़ा दी थीं। पार्ट्री के लिए दिलों जान से न्यौछावर संजय जे.पाटिल का अचानक से पार्ट्री से त्याग पत्र देना पालघर तालुका समेत जिले में और बड़ा भूचाल ला दे इससे इंकार नही किया जा सकता है।
●दूरभाष पर दी त्याग पत्र की जानकारी●
दूरभाष पर हमारे संवाददाता से बातचीत म़े तालुकाध्यक्ष संजय जे.पाटिल ने बताया है कि उनका अब राजनीतिक जीवन से कोई लेना देना नही रहेगा। वह केवल सर्व समाज के लिए उनके भले की लड़ाई जारी रखेंगे। साथ ही साथ राजनीतिक गुरु पूर्व प्रदेश मंत्री गणेश नाईक से जुड़े रहने के साथ उनकी गैर राजनीतिक संगठन शिवशक्ति सामाजिक संगठना ,श्रमिक संगठना तथा ठाणे आँटो रिक्शा चालक मालक संगठना के पालघर अध्यक्ष रहते सभी के लिए न्यासंगत लड़ाई जारी रखेंगे। फिलहाल किसी राजनीतिक पार्ट्री में जाने से इंकार करते संजय पाटिल ने साफ शब्दों में राजनीति को बाँय-बाँय कर दिया है।
समूचे जिले में राजनीति के पंडितों में अचानक देर शाम चली इस खबर ने सभी लोगों को स्तब्ध सा कर दिया है।
रिपोर्टर