पंचांग: पं. रविशंकर शास्त्री

            ।।। श्री गणेशाय नम: ।।।
 दैनिक पंचांग 
 28 - जून- 2018
 कानपुर(नगर)
 पंचांग    
 तिथि  पूर्णिमा  10:25:15
 नक्षत्र  मूल  12:22:03
 करण :
           बव  10:25:15
           बालव  23:35:52
 पक्ष  शुक्ल  
 योग  ब्रह्म  26:30:09
 वार  गुरूवार  
 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
 सूर्योदय  05:25:34  
 चन्द्रोदय  19:29:00  
 चन्द्र राशि  धनु  
 सूर्यास्त  19:22:53  
 चन्द्रास्त  05:26:00  
 ऋतु  वर्षा  
 हिन्दू मास एवं वर्ष    
 शक सम्वत  1940  विलम्बी
 कलि सम्वत  5120  
 दिन काल  13:57:18  
 विक्रम सम्वत  2075  
 मास अमांत  ज्येष्ठ  
 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ  
 शुभ और अशुभ समय    
 शुभ समय    
 अभिजित  11:56:19 - 12:52:08
 अशुभ समय    
 दुष्टमुहूर्त : 
                    10:04:40 - 11:00:30
                    15:39:36 - 16:35:25
 कंटक  15:39:36 - 16:35:25
 यमघण्ट  06:21:24 - 07:17:13
 राहु काल  14:08:53 - 15:53:33
 कुलिक  10:04:40 - 11:00:30
 कालवेला या अर्द्धयाम  17:31:14 - 18:27:03
 यमगण्ड  05:25:34 - 07:10:14
 गुलिक काल  08:54:54 - 10:39:34
 दिशा शूल    
 दिशा शूल  दक्षिण
 
मेष राशि 
अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ न करें, शराब से बचें। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। यदि आप अपने फ़ोन को किनारे उठाकर नहीं रखेंगे, तो कोई बड़ी ग़लती हो सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।  भाग्यांक 9

 वृष राशि
पेट के रोंगों, ख़ास तौर पर गैस, के मरीज़ों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की ज़रूरत है। इससे उनकी दिक़्क़त बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।  भाग्यांक 8

 मिथुन राशि 
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। भाग्यांक 6

 कर्क राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।भाग्यांक 1
 
सिंह राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।  भाग्यांक 8

 कन्या राशि 
आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।  भाग्यांक 7

तुला राशि 
खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।भाग्यांक 9 

वृश्चिक राशि
लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।  भाग्यांक 2

धनु राशि 
कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।  भाग्यांक 8

 मकर राशि
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। कोई पौधा लगाएँ। यह दिन वाक़ई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।  भाग्यांक 2

 कुम्भ राशि 
आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।  भाग्यांक 6

मीन राशि 
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।।  भाग्यांक 3

नीतिज्ञान:-
न वेत्ति यो यस्य गुणप्रकर्षं स तं सदा निन्दति नाऽत्र चित्रम् ।
यथा किराती करिकुम्भजाता मुक्ता: परित्यज्य बिभर्ति गुञ्जा: ।।
अर्थ:- जिसे किसी वस्तु के गुणों का ज्ञान नहीं होता वह सदा उनकी निंदा करता रहता है। उसके ऐसा करने से किसी आश्चर्य नहीं होता है। जैसे जंगल में रहने वाली भीलनी, हाथी के मस्तक में उत्पन्न होने वाले मोतियों को छोड़कर गुंजा फल की माला पहनती है।।

                  ।। ज्योतिषाचार्य ।।
पं. रविशंकर शास्त्री भोपाल मध्यप्रदेश 
जय माँ गायत्री ज्योतिष संशोधन केन्द्र भोपाल  मध्य प्रदेश। मो.(8004664482/9111575313) स्थान- गोपालपुर,कानपुर (नगर)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट