डोभी ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा ने जमाया कब्जा

जौनपुर। डोभी क्षेत्र ब्लाक प्रमुख की कुर्शी भी भाजपा ने सपा से छिन लिया आज हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी ने सपा की उर्मिला यादव को करारी शिकस्त देते हुए 55 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है जीत से गदगद होकर भाजपाईयों ने जमकर सभी ने जश्न मनाया है इस जीत का श्रेय केराकत विधानसभा के भाजपा विधायक दिनेश चौधरी और पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी सिंह को दिया जा रहा है।                                                                                          भाजपा सरकार बनने के बाद एक एक करके भाजपा ने ब्लाक प्रमुख की कुर्शी पर कब्जा करना साथ ही शुरू कर दिया है। बदलापुर,खुटहन,सुईथाकला, सिकरारा के बाद अब डोभी ब्लाक प्रमुख की कुर्शी अब भाजपा के खाते मे चली गयी। पहले यहां के ब्लाक प्रमुख व सपा नेता शिवशंकर यादव के खिलाफ विद्या देवी ने अविश्वास लाकर आज हुए उप चुनाव में शिवशकंर यादव की पत्नी उर्मिला यादव को हराकर खुद कुर्शी पर कब्जा कर लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ डोभी मे 84 सदस्य है जिसमें कुल 84 सदस्यो में से 79 सदस्यो ने वोट डाला वोटिंग के बाद लगभग शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मतगणना हुआ जिसमें उर्मिला यादव को मात्र 11 मत मिला, विद्या देवी को 66 वोट प्राप्त हुआ, दो वोट निरस्त पाया गया। मतगणना का परिणाम आते ही भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर जीत का प्रमाण पत्र के साथ केराकत विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई ब‌बलू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य परमहंस सिंह डब्लू सिंह पिंटू सिंह राहुल सिंह प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट