सेना के फायरिंग रेंज से निकली गोली से महिला घायल

बनारस में सेना के फायरिंग रेंज से निकली गोली से शनिवार को एक महिला घायल हो गई। गोली लगते ही महिला बेहोश हो गई जिसके बाद आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव कि आशा देवी (45) पत्नी शोभनाथ राम अपने घर के बाहर बच्चे को लेकर बैठी थी।  लगभग 3:30 बजे शाम को फायरिंग रेंज से निकली एक गोली आशा देवी को लग गई। जिससे वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी।
गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। गोली महिला के बाएं जांघ मे जाकर अटक गई है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों कि माने तो फायरिंग रेज से अक्सर गोली निकलती है। जिससे अभी तक दर्जन भर लोग घायल हो चुके है। जिला प्रशासन से इस संबंध मे उचित कार्यवाही कि मांग की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट