बोईसर विधानसभा बुथप्रमुखों का सम्मेलन, सैकडों विपक्षी भाजपा में हुए शामिल

पालघर ।। रविवार रोज सुबह से झमाझम बारिश के बीच नियत समय से औद्योगिक शहर बोईसर प.पानीटांकी स्थित टीमा हाल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेत्रृत्व में भरोसा रखते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत करने के लिए आयोजित बूथ स्तर के बोईसर विधानसभा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के सम्मेलन जिला पालक मंत्री रविंद्र चौह्वाण को सुनने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी रही। इस अवसर पर विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश करते हुए कमल को बोईसर में खिलाने का भरोसा दिलाया।

बतादें कि रविवार रोज सुबह से मुसलाधार बारिश के बावजूद पूरा सड़क भाजपा के बैनरों से आटापाटा रहा। टीमा हाल प्रांगण समेत नीचे खड़ा होने की असुविधाओं के बावजूद कार्यकर्ता पूरे जोशखरोश में नजर आये।

●मंच से विजयश्री की भरोसा दिलाते पदाधिकारी●

 कार्यक्रम में मुख्यातिथि पालक मंत्री रविंद्र चौह्वाण, विधायक पास्कल धनारे, प्रदेशसचिव अर्चना वाणी, विधानसभा प्रमुख संतोष जनाठे,कृषि सभापति अशोक वड़े,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणाताई देशमुख,बोईसर मंडल अध्यक्ष महावीर सोलंकी जैन,पालघर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी,पालघर प.मंडल अध्यक्ष प्रमोद आरेकर, विधानसभा विस्तारक तुकाराम बजागे,जिला परिषद सदस्या रंजना किशोर संखे,जिला पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र संखे, युवा मोर्चा के अंकुर राऊत,आशिष संखे,उ.भा.मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, प्रदेश सचिव तुलसी आर.छीपा,अल्पसंख्यक मोर्चा के आशाद बी.शेख,व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष दुर्गेश मि.सोलंकीबोईसर मंडल उद्योग आघाड़ी के गिरजेश आर.सिंह, मजदूर कामगार आघाड़ी मंडल अध्यक्ष महेश सुभाष राऊत,उ.भा.मोर्चा मंडल बोईसर के बच्चन शुक्ला, सत्येंद्र पाण्डेय,मंच पर शोभायमान हो कार्यकर्ताओं को उनके जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का बोध करा रहे थे।

◆पालघर का विकास सरकार का दायित्व◆

पालक मंत्री ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए पालघर के विकास एवं जरूरी सुविधाओं को फडणवीस सरकार से पुरा कराने का बचन दिलाते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।आगे खुशी है कि अन्य दलों के लोग भी भाजपा में प्रवेश करने को तैयारी में है।

★भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों प्रमुख चेहरे★

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन विकास आघाड़ी के सक्रिय पदाधिकारी प्रशांत संखे तमाम सहयोगी समेत, समाजसेवी कृपाल सिंह रावत,सज्जन जांगिड़, राजकुमार विनोद शर्मा, देवेन वर्मा तथा आजाद नगर श्री बड़ी दुर्गा महरानी चेरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े जितेंद्र दुबे,बी.पी.तिवारी, अजय पाण्डेय, महादेव तिवारी, हरेराम विश्वकर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा, दिनेश दुबे,दीपु यादव,आदित्य मिश्रा बाबा,सचिन ओझा सहित सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने भाजपा का पट्टा गले में पहनते हुए उत्साह पूर्वक प्रवेश किया।

कृषि सभापति एवं विधानसभा बोईसर सहप्रमुख अशोक वड़े ने समापन भाषण में मुख्य अतिथि,सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, अन्य दलों से पहूंचे सदस्यों सहित सहयोगियों मीडियाकर्मियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम सफल बनाने की खुशी जाहिर की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट