
विलास औताड़े आज उल्हासनगर में करेंगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Jul 06, 2018
- 656 views
उल्हासनगर । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ भाजपा शहर शहर जाकर अपनी रणनीति बनाने में जुटी है वही कांग्रेस भी अपने आप को मजबूत करने में जुट गई है जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र के सेवादल अध्यक्ष आज कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे ।
कल्याण कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष,लालंचद तिवारी ,कल्याण कांग्रेस सेवादल के सचिव अनुपम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, अमित शर्मा,मनोज गिरी, योगिता , सत्यवालवी, सूर्य कांत दुबे, छविनाथ शर्मा, मुन्ना श्रीवास्तव, पोली जैकब व रमेश यादव सहित सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता नेहरू चौक के कार्यालय में उपस्थित होंगे जहां आवश्यक विषयो पर महाराष्ट्र कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष विलास औताड़े कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करेंगे ।
रिपोर्टर