पालघर गोर्वधन इको विलेज में चर्तुमास समाप्ति पर दीपोत्सव

पालघर ।। इस्कॉन पालघर की ओर से चर्तुमास की समाप्ति पर मनोर के पास हमरापुर रोड पर गालथरे नाणे के पास गोर्वधन इको विलेज में दीपो का त्यौहार बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह श्री राधानाथ स्वामी महराज के सानिध्य में इस्कॉन से जुड़े धर्मावलंबियों की ओर से दीपोत्सव का आयोजन की गयी। जिसमें हजारों लोग सम्मिलित हुए।

●पालघर में पर्यटको के लिए रमणीय मनोरम दुसरा वृंदावन●

बतादें कि गोर्वधन इको विलेज को मथुरा के वृंदावन के तर्ज पर बिल्कुल हुँबहु बनाया गया है। वृंदावन की तमाम कौतूहल उत्पन्न करने वाली मनोरम दृश्य को झांकियों के शक्ल में यहां स्थाई रुप से बनाया गया है। कमोबेश पोरार्णिक धर्म स्थल वृंदावन नही पहुंच पाने की मलाल रखे लोगों के लिए यहाँ पर बने दुसरें इको वृंदावन विलेज में आकर लोग वृंदावन की खूबियों को खुब निहार सकते है। जिसका सारा श्रेय खासकर राधानाथ स्वामी महराज को जाता है।यहां पर बने प्रमुख मंदिरों,यमुना जी के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो सकता है। लोगों के लिए मनोहारी मनोरम शांति के कुछ पल परिवार के साथ गुजारने के लिए  पालघर गोर्वधन इको विलेज एक रमणीय स्थान बन गया है।जहां दूर -दूर से आजकल बहुतायत से लोग छुट्टियां मनाने आ रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट