
भिवंडी पालिका प्रशासन ने कोव्हिड -19 मरीज़ो के लिए हेल्फलाईन नंबर किया जारी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 25, 2020
- 537 views
भिवंडी।। शहर को वैश्विक महामारी कोरोना ताडंव मचाकर रखा हुआ हैं। जिसके रोकथाम के लिए चार सूत्री उपाय कार्यक्रमों की घोषणा नव नियुक्त आयुक्त डाॅ. पंकज आसिया ने किया हैं। इसके साथ ही पालिका मुख्यालय के आपत्कालीन कक्ष में नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया गया हैं। जिसमें 24 घंटे अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेगें। नागरिकों के समस्या व अन्य प्रकार से परेशानियों का छुटकारा दिलाने के लिए टोल फ्री नंबर 18002331102 जारी किया गया हैं इसके साथ ही आपत्कालीन कक्ष के संपर्क नंबर 02522- 250049, 232398 नागरिक संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार का आह्वान महापालिका आयुक्त डाॅ. पंकज आसिया ने नागरिकों से किया हैं।
रिपोर्टर