प्रिया शर्मा बनी बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

कल्याण: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर प्रिया शर्मा को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनकी नियुक्ति पर उत्तर भारतीय समाज ने भी खुशी जताई है। अपनी नियुक्ति पर प्रिया शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, महामंत्री देवयानी फरांदे, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उमाताई खापरे का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताई और जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाऊंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट