आंगनवाडी सेविका मालती पाटिल का निधन

भिवंडी।। भिवंडी तालुका के पडघा गांव के पास लाप बु.गांव निवासी आंगनवाडी सेविका मालती पाटिल का दुःखद निधन गुरुवार को हो जाने से पूरे परिसर में शोक की लहर व्याप्त है। 

 गौरतलब हो कि लाप बु. गांव की भुमिपुत्री व गांव में सबके द्वारा पहचाने जाने वाली मालती बालकृष्ण पाटिल (58) पिछले 30 वर्षो से आंगनवाडी सेविका के रूप में कार्यरत थी.इस पद पर रहते हुए उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक क्षेत्रों में अनेक कार्य किये.तथा शासन की योजनाओं को घर घर तक पहुँचाया। किन्तु गुरुवार को ह्रदय विकारक के तीव्र झटका आने से दुःखद निधन हो‌ गया.ग्रामपंचायत सदस्य प्रल्हाद पाटिल व निवृत्ती पाटिल की माता व जिजाऊ संघटना के सुदर्शन पाटिल की काकी थी.इनके पीछे इनका पूरा भरा परिवार है। इस दुःखद निधन पर अखिल भारतीय हिन्दी समाचार भी शोक व्यक्त करता है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट