विश्व प्रवासी संघ महाराष्ट्र प्रदेश की बैठक संपन्न

मुंबई ।। मुंबई के उत्तर पश्चिम जिला और उत्तर मुंबई जिला में विश्व प्रवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी संतोष तिवारी और महाराष्ट्र प्रदेश के संगठन मंत्री वेंकटेश्वर मिश्रा के उपस्थिति में विश्व प्रवासी संघ महाराष्ट्र प्रदेश की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में दोनों जिलों में गणमान्य व्यक्तियों के मार्गदर्शन में सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विश्व प्रवासी संघ के कार्यों को दोनों जिले में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस आयोजन में आज कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति करके सम्मानित किया गया। जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश में एडवोकेट ज्ञान मूर्ति शर्मा (पूर्व नगरसेवक) तथा सुयोग माने को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद, डॉक्टर अमरीश दुबे को महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव, एडवोकेट घनश्याम मिश्रा को महाराष्ट्र प्रदेश (लीगल सेल उपाध्यक्ष) , विकास झा को महाराष्ट्र प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष, विनय नाईक को महाराष्ट्र प्रदेश आईटी सेल महासचिव, वासु देवी सेतवाडकर को उत्तर पश्चिम जिला महिला अध्यक्ष, श्वेता लाड को रायगढ़ जिला महिला अध्यक्ष, ज्योति पटेल को रायगढ़ जिला महिला उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध तिवारी को अध्यक्ष उत्तर मुंबई जिला, संदीप विटेकर को अंधेरी पश्चिम तालुका अध्यक्ष, गुरुनाथ सोनसुरकर को विले पार्ले तालुका अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया। सभी व्यक्तियों को उनके पदभार का नियुक्ति पत्र देते हुए उनसे अपने अपने क्षेत्र में विश्व प्रवासी संघ के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट