रुधौली से सुईथाकला ब्लॉक तक निकली श्री राम मंदिर निर्माण शोभा यात्रा

जौनपुर

सुइथाकला ब्लाक के विभिन्न गाँवों से एकत्रित रामभक्तों द्वारा 21जनवरी2021 दिन गुरुवार को रामन्दिर निर्माण में सबको सम्मिलित होने के लिये प्रेरित करने हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर निर्माण में आमजन की आस्था को प्रभु श्री राम से जोड़ने हेतु तथा सभी की इस ऐतिहासिक मंदिर निर्माण में श्रद्धापूर्ण भागीदारी बनाने के लिये, जय श्री राम के नारों के उद्घोष के साथ भव्य यात्रा निकालते कार्यकर्ताओं का उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा था। जहाँ से भी यह यात्रा गुजरती थी आसपास के लोग भी प्रसन्न होकर भगवान श्री राम का जयकारा लगाने लगते थे। 



इस कार्यक्रम में अभियान प्रमुख  विजय प्रकाश तिवारी (साधु) अध्यक्ष  राकेश वर्मा  संचालक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पांडेय , संतोष सिंह (जिला उपाध्यक्ष) ,

मंडल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल, भीम सिंह ,पवन पाल ,अजीत प्रजापति , अखिलेश मौर्या (सह अभियान प्रमुख)संजय सिंह, अंजनी सिंह ,धनंजय सिंह, आयुष मिश्र(मोनू)व ब्लॉक के सभी सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए और जन सामान्य से प्रभु श्री राम के ऐतिहासिक मंदिर निर्माण में अपना श्रद्धापूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट