अयोध्या में चल रहे श्री राम मंदिर निर्माण हेतु बराढी गांव में किया गया धन संग्रह

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

नुआंव, कैमूर ।। पजरांव पंचायत के छाता बराढी गांव में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की बैठक शनिवार को हुई।जिसमे काफी संख्या में राम भक्त शामिल हो धन संग्रह का कार्य किया। सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों के द्वारा समर्पण निधि साध्वी माता लक्ष्मी जी को सुपुर्द किया गया।बैठक में माता के द्वारा राम कथा की  वर्णन किया गया। जिसमें पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह विश्व मोहन चौबे,  ब्रिजकिशोर त्रिपाठी,  चन्द्रबली राय, अखिलेश्वर राय, जयप्रकाश गुप्ता, जयशंकर राय, चंदन कुमार चौबे, कांता राय सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट