
स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सफाई कर्मचारियों को लेबर फ्रंट यूनियन ने किया सम्मान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 25, 2021
- 588 views
भिवंडी।। भिवंडी मनपा के स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी के रुप में कार्यरत 09 सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक पद की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर भिवंडी पालिका में कार्यरत लेबर फ्रंट यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट किरण चेन्नै व सचिव संतोष चव्हाण ने सभी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया है।
बतादें कि भिवंडी मनपा में संजीव जाधव,लीलाधर जाधव, दीपक धनगर ,संतोष जाधव ,सूरज गायकवाड ,संदीप जाधव ,संदीप घाडगे आदि दो अन्य लोग सफाई कर्मचारी के रुप में कार्यरत है.उक्त सभी ने नौकरी के साथ साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी.जिसके कारण स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा में उन्हें सफलता मिली तथा इस परिक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण भी हुए. उनके सफलता पर लेबर फ्रंट यूनियन के पदाधिकारियो ने पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया है।
रिपोर्टर