अनाथ आश्रम का निर्माण को लेकर आज सारठ में चलाया गया निधि समर्पण अभियान
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Sep 21, 2021
- 383 views
झारखंड देवघर ।। मंगलवार को 'माँ जियावती अनाथ आश्रम' निर्माण के लिए विश्व सनातन वैदिक संघ के द्वारा निधि समर्पण अभियान सारठ के मस्जिद थाना से लेकर पेट्रोल पम्प तक चलाया गया। विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि सभी लोगों ने इस अभियान में बढ़चढ़कर सहयोग किया। समर्पण निधि अभियान के दौरान समाज सेवी पंचायत समिती सदस्य इकराम जी, समाज सेवी वत्सयल जी, अनेक कपड़ा दुकान, मिठाई दुकान के इत्यादि लोगों ने निर्माण हो रहे अनाथ आश्रम के बारे में जानकरी लिया व सहयोग किया। आगे भी सभी ने बढ़चढ़कर सहयोग देने की बात कही। निधि समर्पण अभियान के दौरान विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, संस्थापक सदस्य विश्वजीत राणा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सम्राट, पवन कुमार इत्यादी संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्टर