आर्यन खान को नही मिली बेल अब इस तरह बिताने होंगे जेल में छह दिन

मुंबई ।। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन को न्यायालय से गुरुवार को राहत नही मिली न्यायालय ने उनके बेल पर 20 अक्टूबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया फिलहाल 20 अक्टूबर तक आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहेंगे। मुंबई की स्पेशल NDPS कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। आर्यन आर्थर रोड जेल में कैदी नंबर N956 बनाए गए हैं। क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आर्यन को आमद वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। आर्यन के साथ केस के 5 अन्य आरोपियों को भी इसी वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

कैसे बीतेंगे आर्यन के जेल में छह दिन
सुबह 6 बजे जेल अधिकारी बैरक में आते हैं और कैदियों को जगाने के लिए प्लेट या फिर सीटी बजाई जाती है। इसके बाद सभी को कतार में बैठाकर या कभी-कभी खड़ा करके अटेंडेंस ली जाती है। आर्यन को भी नियम के अनुसार अब सुबह 6 बजे उठना होगा। 7 बजे उन्हें नाश्ते में चाय और पोहा या फिर शीरा दिया जाएगा। सुबह 7 से 10 के बीच स्नान का समय होता है। इसी दौरान आर्यन को भी ब्रेकफास्ट और स्नान दोनों करना होगा आमद वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के बाद अब आर्यन की परेशानी बढ़ने वाली है। उन्हें जिस वार्ड में शिफ्ट किया गया है, वहां की कैपेसिटी 50 से 80 लोगों की है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यहां 250 से ज्यादा बंदी एक साथ रह रहे हैं।

आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा है कि आर्यन को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में आर्यन का एक ऐसी जगह 6 दिन गुजारना तकलीफों से भरा हो सकता है, जहां सोते समय करवट लेना भी मुश्किल है। हर बैरक के एक कोने में मंदिर है और दूसरे कोने में कुरान रखा हुआ है।

जेल नियम के अनुसार सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक सभी बंदियों को दोपहर का भोजन दिया जाता है। जेल की सभी बैरक में एक टीवी है। जेल के अंदर बंदी और कैदी एफएम रेडियो सुन सकते हैं। नियम के अनुसार आर्यन भी दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक टीवी देख सकते हैं।

दोपहर के भोजन के बाद बंदियों को आधे घंटे बैरक में टहलने की अनुमति है, लेकिन मौजूदा हालात में बैरक में बिना एक-दूसरे से टकराए आप सही से चल भी नहीं सकते हैं। ऐसे में आर्यन को भी इसी तरह 6 दिन काटने पड़ेंगे। आर्थर रोड की एक इमारत में चार बैरक हैं। दोपहर 3.30 बजे चाय का समय होता है। इसमें कैदी या बंदी आधा घंटा इमारत के अंदर या गलियारे में घूम सकता है या सो सकता है। शाम 6 बजे बैरक के गेट बंद हो जाते हैं। इसलिए इससे पहले सभी बंदी और कैदी अपनी बैरक में वापस आ जाते हैं। इसके बाद फिर से अटेंडेंस होती है।

शाम 7 बजे से रात के भोजन का समय शुरू हो जाता है। यह खाना बुफे की तरह नहीं दिया जाता है, सभी को एक बार खाना परोस दिया जाता है। हर बार लाइन में कैदी को 15 से 20 मिनट लगते हैं। विचाराधीन बंदी 9.30 बजे तक भोजन कर सकता है। आर्यन को भी रात 9.30 बजे तक अपना भोजन खत्म करना होगा। रात 9.30 बजे आर्यन को सोने के लिए जगह बताई जाएगी। यह जगह समय-समय पर बदलती रहेगी।

वही शाम 4 से 6 बजे के बीच बंदी को कपड़े धोने या फिर स्नान करने की छूट होती है। जेल में कैदियों के लिए नहाने वाली जगह ओपन है। यहां एक सीमेंटेड छोटा तालाब है, जिसमें पानी भरा रहता है और हर कैदी को इसी पानी से नहाना और कपड़े धोना होता है। सुबह पानी साफ-सुथरा होता है, लेकिन एक बार जब लोग स्नान करना शुरू करते हैं, तो वह धीरे-धीरे गंदा हो जाता है। आर्यन भी अगर सही समय पर नहा नहीं सके तो उन्हें गंदे पानी से ही नहाना होगा।

जेल में नहाने वाली जगहों पर छोटे-छोटे टैंक लगे हैं, इनमें सुबह 7 से 10 और शाम 4 से 6 के बीच पानी आता है। इसी समय आर्यन को भी अपने काम करने होंगे अब आर्यन यह सब कैसे करेंगे और यह छह दिन उनके ऊपर कैसे गुजरेंगे यह तो बया नही किया जा सकता है फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है अब वे सामान्य कैदियों के साथ सामान्य जीवन बिताएंगे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट