क्रीड़ा भारती कैमूर की बैंठक में संगठन के बिस्तार एवं कार्यक्रम पर किया गया चर्चा

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के कुदरा प्रखंड के नेवरास में क्रीड़ा भारती कैमूर विभाग का बैंठक किया गया। इस बैंठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू के द्वारा किया गया। बैंठक में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष सह् काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। बैंठक को संबोधित करतें हुए क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज ने कहा कि क्रीड़ा भारती संपूर्णतया खेल और खिलाड़ियों का संगठन हैं। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य एवं चरित्र दोनों का निर्माण होता हैं। और इसके साथ ही खिलाड़ियों द्वारा खेल में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान से राष्ट्र का निर्माण होता हैं। राजेश्वर राज ने क्रीड़ा भारती के प्रारंभिक गठन से लेकर आज तक के संक्षिप्त इतिहास को बतातें हुए संगठन को मजबूत करने की बात कहीं और आगामी कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से करने पर विस्तृत चर्चा कियें। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुहमार सिंह उर्फ पिंटू,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रोहतास के बिभाग संघचालक गणेश पाण्डेय,मंत्री सत्यम कुमार,प्रमोद कुमार सिंह,रणधीर प्रताप सिंह,राजेश चौबे एवं अन्य लोग उपस्थित रहें। वहीं इस संबंध में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष सह् काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा केदारनाथ धाम से देश 87 धर्मस्थलों के विकास का बर्चुवल माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया उसी के तहत कैमूर जिले के माँ मुंडेश्वरी मन्दिर के भी विकास का शिलान्यास किया गया उसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थें जहाँ कार्यक्रम के बाद क्रीड़ा भारती कैमूर के जिला अध्यक्ष नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू के जहां क्रीड़ा भारती आगामी 15 नवम्बर को निर्धारित राष्ट्रमाता जीजामाँ पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन चिल्ड्रेन पाराडाई स्कूल लालापुर कुदरा में कर रहीं हैं। उस कार्यक्रम के संबंध में हम सभी यहां उस खेल के विभिन्न संगठनों के भाइयों के साथ चर्चा करनी थी। कैमूर क्रीड़ा भारती के तत्वधान में सम्मानित करने का आयोजन का काम करेंगी। भारतीय जनता पार्टी का यहीं मूल मंत्र हैं। खेल से चरित्र का निर्माण,चरित्र से राष्ट्र का निर्माण,स्वस्थ भारत,समृद्ध भारत,समर्थ भारत,क्रीड़ा भारती  का उद्देश्य हैं। कि देश के 135 करोड़ लोगों को खेल के मैदान से जोड़ने का उद्देश हैं। हमारा भारत स्वस्थ हो,हमारा भारत समृद्ध हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट