पत्रकार किशोर पाटिल को पत्रकारिता की क्षेत्र में मानद डॉक्टर की उपाधि।

भिवंडी।.भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में स्वराज्य तोरण नामक दैनिक मराठी अखबार के संपादक किशोर बलिराम पाटिल को राज्य के राज्यपाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के उपरांत उन्हें मानद डाॅक्टर की उपाधि दी है। बतादें कि पत्रकार किशोर बलिराम पाटिल ने लगभग 27 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए लगभग 13 वर्षों से स्वराज्य तोरण नामक दैनिक मराठी अखबार का प्रकाशन कर रहे है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार के स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन के राज्य स्तरीय सदस्य भी है। इसके आलावा महाराष्ट्र राज्य मराठी प्रेस एसोसिएशन के कोंकण मंडल महासचिव के पदवी धारक है। पत्रकार किशोर पाटिल ने लेखन के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की रक्षा की है और समाज की अनेक समस्याओं का समाधान कर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाया है। इसके साथ ही दृढ़ता से पत्रकारों के पीछे खड़े रहे और पत्रकारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। जिसके कारण भुवनेश्वर ओडिशा राज्य के महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट ने पत्रकार किशोर बलिराम पाटिल को पत्रकारिता के क्षेत्र में मानद डाॅक्टर की उपाधि देकर सम्मानित किया है। इसके साथ ही निती आयोग पुरस्कृत कोरोना योद्धा समाजसेवा रत्न गौरव पुरस्कार भी दिया है। यह दोनों पुरस्कार महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी व महाराष्ट्र राज्य आर.एस.पी.के जनरल डायरेक्टर डॉ.अरविंद देशमुख के हाथो प्रदान हुआ। उस अवसर पर आरएसपी कल्याण-ठाणे यूनिट के कमांडर और महाराष्ट्र स्टेट ब्रांड एंबेसडर डाॅ.मणिलाल रतिलाल शिपी की विशेष उपस्थिति में उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद शहर व ग्रामीण परिसर ने सामाजिक पदाधिकारियों, राजनीतिक व्यक्तिओ सहित भारी संख्या में पत्रकारों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट