गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, बाल-बाल बचे परिजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 17, 2021
- 462 views
भिवंडी।। भिवंडी तालुका के देवरूंग गांव निवासी सुरेश गोडे के घर में गैस सिलेंडर फटने से बुधवार को आग लग गयी। घटना उस समय घटी जब सुरेश गोडे के घर में खाना बनाया जा रहा था। उसी बीच अचानक गैस पाइप में आग लगी और गैस पाइप में आग देखकर खाना बना रही महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल भागी। इसी बीच टंकी फटी और पूरे घर में आग लग गयी। जिसके कारण घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद राशि सहित हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। इस घटना में घर में रहे परिजन बाल-बाल बच गये है। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया किन्तु उपकरण नही होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कल्याण डोबिवली महानगर पालिका के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रिपोर्टर