
घटिया सामग्री से उड़ानपुल की मरम्मत होने के कारण मनसे आक्रामक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 17, 2021
- 820 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका व एम.एम.आरडीए द्वारा वर्ष २००६ में स्वं राजीव गांधी उड़ान पुल का निर्माण कार्य करवाया गया था। निर्माण के दरमियान पुल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण यह पुल बहुत ही कम समय में जर्जर हो गया। जिसके कारण इस पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। वर्ष २०१८ में कल्याण रोड़ पर बने स्वं बाला साहेब ठाकरे उड़ान पुल को कल्याण नाका पर इस पुल में ज्वाइंट किया गया है। किन्तु पहले से यह उड़ान पुल जर्जर होने के कारण इस पुल पर भी बड़े वाहनों का आवागमन पर मनाही आदेश है। जिसके कारण दोनों पुल के नीचे व्यापक रुप से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि राज्य सरकार ने स्वं राजीव गांधी उड़ान पुल मरम्मत के लिए ७ करोड़ रुपये की निधि आवंटित की है। जिसके बाद उड़ान पुल मरम्मत का काम शुरू है। परन्तु अनेक सामाजिक संस्थानों ने पुल मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शंका जाहिर करते हुए शिकायत कर रही थी। जिसके कारण आज मनसे पदाधिकारी ने इस मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दरमियान मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली लोहे की सरिया जंग प्रतिबंधक कोटिंग नहीं होने का आरोप लगाकर मनसे पदाधिकारियों ने मनपा प्रशासन के खिलाफ धिक्कार आन्दोलन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना अध्यक्ष शैलेश बिडवी, भिवंडी शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।
रिपोर्टर