
भिवंडी में बाल अधिकार जागरूकता रैली का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2021
- 466 views
भिवंडी।। १४ नवंबर बाल दिवस के बाद पूरा सप्ताह बाल अधिकार जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंर्तगत जिला महिला व बाल कल्याण विभाग और भिवंडी महानगर पालिका महिला व बाल कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से भिवंडी शहर में स्थित जिला बाल परिवेक्षण गृह से बच्चों ने रैली निकाली। जिसका समापन भिवंडी मनपा मुख्यालय के प्रागंढ में हुआ। बतादें कि इस रैली को भिवंडी न्यायालय के न्यायमूर्ति कावले, बाल परिवेक्षण गृह के मानद सचिव दिलीप कलंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अवसर पर जिला सुरक्षा अधिकारी बालकृष्णन रेड्डी, मनपा उपायुक्त नूतन खाड़े, श्री साईं सेवा अध्यक्षता स्वाति खान सिंह उपस्थित थी। इस रैली में परिवेक्षण गृह की लड़कियां सहित रेड लाईट एरिया व प्लेटफार्म पर रहने वाले बेघर बच्चों का समावेश था। रैली में उपस्थित बच्चों ने बाल मजदूरी, बच्चों की शिक्षा संबंधी जोरदार नारेबाजी की। यह रैली भिवंडी मनपा मुख्यालय पहुँचने पर महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल व आयुक्त सुधाकर देशमुख ने बच्चों का स्वागत किया। वही पर महापौर श्रीमति पाटिल ने कहा कि बच्चे का बचपन न खोए इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए और समाज को भी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि बच्चे के अधिकारों का हनन न हो।
रिपोर्टर