
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़। मामला दर्ज।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 12, 2021
- 556 views
भिवंडी।। भिवंडी तालुका में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ होने की घटना घटित हुई है। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित लड़की के परिजनों ने भिवंडी तालुका पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट्र व अनुसूचित जाति व जनजाति कायदा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की अपनी सहेली के घर जाकर उसे साथ लेकर रोज ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी तरह सात दिसंबर दोपहर 12 बजे के दरमियान पीड़ित लड़की अपनी सहेली को लेने उसके घर गयी। किन्तु उसकी सहेली घर पर नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर सहेली के मामा ने पीड़ित लड़की को जबरन पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और उसका शरीरिक शोषण व अत्याचार करने का प्रयास किया। पीड़ित लड़की ने इसका विरोध किया और जबरन दरवाजा खोलकर बाहर निकल गयी। किन्तु वह घर ना जाकर ट्यूशन पढ़ने चली गयी। शाम को घर वापस आने पर रोने लगी। परिजनों ने रोने का कारण पूछा तब जाकर उसने अपने ऊपर हुए अत्याचार व आपबीती बताई। जिसके कारण पीड़ित की माॅ ने भिवंडी तालुका पुलिस थाना में पीड़ित लड़की के साथ पहुंचकर नराधाम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्सो एक्ट्र व अनुसूचित जाति व जनजाति कायदा अंर्तगत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वही पर इस घटना का लोगों द्वारा निषेध किया जा रहा है।
रिपोर्टर