
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 17, 2021
- 375 views
भिवंडी।। भिवंडी के शहर पुलिस थाना सीमा अंर्तगत नव जीवन कालोनी के पास, पदमा नगर में रहने वाली लक्ष्मी रवि दोंता (38) ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी ने शहर पुलिस थाना में शिकायत देते हुए पति रवि विरास्वामी समेत ससुराल के चार अन्य सदस्यों पर आरोप लगाया है।पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी काशीमिरा रोड़, ठाणे निवासी रवि विरास्वामी के साथ वर्ष 2010 के दरमियान हुई थी। शादी से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके से 10 लाख रुपये लाने के लिए तगादा कर रहे थे। जिसकी मांग पूरी नहीं करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के सभी लोग आपसी सांठगाठ कर कम दहेज देने का ताना मारते। यही नहीं उसके साथ सब मिलकर मारपीट करते हुए उसको घर से बाहर निकाल दिया। जिसके कारण लक्ष्मी ने पति रवि विरास्वामी, सासु विजया विरास्वामी, ससुर विरास्वामी दोता, देवर चंद्रशेखर विरास्वामी दोंता,श्रीधर विजया विरास्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ भादंवि की धारा 498(अ),323,504,506,34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जिसकी आगे की जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक शिंदे सरनाईक कर रही है।
रिपोर्टर