
भिवंडी मनपा में पिछले डेढ़ वर्षों से विरोधी पक्ष नेता नहीं कार्यालय सील
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 20, 2021
- 594 views
भिवंडी।। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि मजबूत विपक्ष का होना। किन्तु आश्चर्य की बात यह कि भिवंडी शहर महानगर पालिका में पिछले डेढ़ वर्षों से विपक्ष का नेता नहीं होने के कारण कार्यालय सील पड़ा हुआ है। जिसके कारण विपक्षी नगरसेवकों सहित सर्व सामान्य नागरिकों में पालिका प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराज़ी व्याप्त है। पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख के आदेशानुसार आर्थिक तंगी से जूझ रही पालिका अंर्तगत सभी विकास काम ठप्प कर दिया गया है। शहर की अनेक समस्याएं है। जिसके लिए विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। वही पर राज्य शासन के दुर्लक्ष के कारण पालिका प्रशासन में व्यापक भष्ट्राचार फैला हुआ है।
बतादें कि पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व हुए महासभा के दरमियान वर्तमान महापौर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नगरसेवक मतलूब सरदार को विरोधी पक्ष का नेता चुना था। जिसे कांग्रेस के पूर्व महापौर जावेद दलवी ने अवैध बताकर राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके कारण मंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार तत्कालीन आयुक्त पंकज आशिया ने विरोधी पक्ष नेता का पद को स्थगन आदेश देते हुए उनका कार्यालय सील करवा दिया था। बतादें कि 90 सीटों वाली भिवंडी पालिका में कांग्रेस पार्टी ने 47 सीटों पर विजय हासिल करते हुए अपना महापौर बनाया था। किन्तु ढाई साल बाद फिर हुए महापौर चुनाव में 18 नगरसेवक कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर कोणार्क विकास आघाडी के उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया जिसके कारण पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। तभी से राजनीतिक गलियारे का माहौल गरम है। पिछले सात माह पूर्व कांग्रेस पार्टी छोड़ कर कोणार्क विकास आघाडी के उम्मीदवार को समर्थन देने वाले कांग्रेस पार्टी के बागी हुए 18 नगरसेवक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके है। हालांकि पूर्व महापौर जावेद दलवी ने 18 नगरसेवकों का पद रद्द करवाने के लिए कोकण आयुक्त से शिकायत की है। जिसकी सुनवाई जारी है। तत्कालीन आयुक्त पंकज आशिया ने विरोधी पक्ष नेता पद का स्थगित आदेश दिया था और पुनः विवाद ना हो इसके लिए कार्यालय को सील करवा दिया था। किन्तु विपक्ष की भूमिका नहीं होने के कारण सत्ता पक्ष अपने मनमाने तरीके से कार्य कर रही है इस प्रकार का आरोप कई नगरसेवकों ने लगाया है।
रिपोर्टर