पत्थरदिल मां -बाप ने पैदा होते ही नवजात को कचरे में फेंका, नाभि से तब भी जुड़ा ही था गर्भनाल

भिवंडी।। भिवंडी कोर्ट परिसर के दीवार से सटे कचरा कुडी में एक पांच से सात घंटे पहले जन्मी लड़की का नवजात शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शांतिनगर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भिवंडी कोर्ट के मुख्य दीवार के पास, सहायक पुलिस आयुक्त ( पश्चिम) कार्यालय के बगल में पांच से सात घंटे पहले पैदा हुए नवजात लड़की का शव हरे कपड़े में लपेटकर ,प्लास्टिक की बोरी में भरा हुआ बरामद हुआ है। बोरी में बंद होने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी है। ऐसा समझा जाता है कि अज्ञात महिला ने लोक लाज अथवा अन्य अज्ञात कारणों से उसे फेंक दिया है। पुलिस सिपाही सतीश भटू वाघ की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक एच एस चिरमाडे कर रहे है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट