
भिवंडी शहर कांग्रेस मध्यवर्ती कार्यालय में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की मनाई गई जयंती,
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 03, 2018
- 439 views
गांधी व शास्त्री के आदर्शों पर चलकर होगा समृद्ध भारत का निर्माण-- महापौर जावेद दलवी।
भिवंडी शहर ।।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भिवंडी शहर मध्यवर्ती जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुडडू तथा भिवंडी मनपा महापौर जावेद दलवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर अभिवादन किया। उक्त अवसर पर महापौर जावेद दलवी ने कहा कि अहिंसा के पुजारी भारत छोड़ो आंदोलन के मुखिया महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के आदर्शों पर चलकर विकासशील और समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है। आज देश में कुछ कट्टरवादी ताकते देश में नफरत पैदा कर लोगों को धर्म जाति के आधार पर बांटने का काम कर रही हैं, लेकिन हम सभी कांग्रेस जन मिलकर भारत को एक और अखंड बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। इसी प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है। सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार तोड़ो और राज करो का काम कर रही है ।जबकि कांग्रेस भारत जोड़ो और विकास का कार्य कर रही है जो जग जाहिर है । इस अवसर पर पूर्व विधायक रशीद मोमिन, मनपा स्थाई समिति सभापति इमरान खान, मनपा सभागृह नेता प्रशांत लाड, पीसीसी सदस्य पप्पू राका,अशोक कुमार फड़तरे, फजले खान, जकी अंसारी, शाहिद खान, सिद्धेश्वर कामूर्ति, कलीम खान, फूलचंद यादव, इकबाल खान, नफीस अंसारी, तुफैल फारूकी, परवेज खान उर्फ पी के, शफीक बाबू सहित मनपा के नगरसेवक, पार्टी पदाधिकार, महिला व पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उसके पश्चात कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर मंडई स्थित महात्मा गांधी चौक पर जाकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।
रिपोर्टर