राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव पद पर अजित झा की नियुक्ति

भिवंडी।। राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर भिवंडी के युवा कार्यकर्ता अजित विश्वनाथ झा की नियुक्ति युवक प्रदेश अध्यक्ष मेहबूब शेख ने की है। इन्हें मुंबई स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल के शुभ हस्ते नियुक्ति देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब शेख उपस्थित थे। बतादें कि भिवंडी शहर में पिछले दस वर्षों से सामाजिक व राजकीय कार्यों में सदैव अग्रसर रहे है। इनकी प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति होने से भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। वही पर अजित झा ने कहा कि आने वाले भिवंडी महानगर पालिका चुनाव में पार्टी द्वारा जो भी भूमिका दी जायेगी उसको निर्वाह करूगा। इसके साथ ही भारी संख्या में पार्टी से युवकों को जोड़ने का काम करूंगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट