भाजपा के मछ्लीशहर विधानसभा के अल्प संख्यक मोर्चा प्रभारी बने रिजवान खान

मछलीशहर, जौनपुर

जौनपुर जनपद के मछालीशहर विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी के ,अल्पसंख्यक मोर्चा,काशी क्षेत्र ,अब्दुल कलाम अंसारी ने 22 जनवरी 2022 को रिजवान खान को प्रभारी विधानसभा ,अल्पसंख्यक मोर्चा,भाजपा,मछली शहर के पद पर सर्वसम्मति व हर्षोल्लास से मनोनयन किया।

प्रभारी बनाये जाने पर सर्वप्रथम रिजवान खान ने अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,भाजपा, काशी क्षेत्र, अब्दुल कलाम अंसारी का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उनको आश्वस्त किया कि जिस आशा और विश्वास से उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा और पार्टी के विश्वास को नहीं टूटने दूंगा। 

नवनियुक्त प्रभारी ने जिलाध्यक्ष रामविलास पाल का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया । उन्होंने   मछ्ली शहर विधानसभा क्षेत्र के समस्त निवासियों से विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के हित में किये गए कार्यों को जनता को बताने व जागरूक  करने,और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दिलोजान से प्रेरित का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया और पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के संकल्प पर दृढ़ रहने के प्रति आश्वस्त किया।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट