
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य की पुत्री का तिलकोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Feb 15, 2022
- 526 views
सुईथाकला- जौनपुर
जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, समोधपुर का नाम गौरवान्वित करने वाले, अपने तप- त्याग द्वारा शैक्षिक दृष्टिकोण से समूचे समोधपुर व आसपास के क्षेत्र को शिक्षा के उत्कृष्ट स्तर तक ले जाने वाले, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह की पुत्री शिखा सिंह का तिलकोत्सव कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए अत्यंत सादगी भरे माहौल में संपन्न हुआ।
पूर्व प्रधानाचार्य की बेटी की शादी सुकर्णाकला गांव निवासी रविंद्र प्रताप सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह के साथ तय हुई है।अमित कुमार सिंह इस समय आयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन हैदराबाद में वैज्ञानिक हैं।उनके पिता एक किसान हैं।उनके बड़े पिताजी रणजीत सिंह महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड मुंबई में उस समय डिविजनल इंजीनियर थे जब इस पद पर सेवा करना अपने आप में बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। बड़े पिताजी के लड़के संजय सिंह सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर हैं।शादी के बंधन में बंधने वाले नव दंपति श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में पुरातन छात्र रह चुके हैं । दोनों की शिक्षा- दीक्षा प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक यहीं पूरी हुई।
गौरतलब है डॉ रणजीत सिंह को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान से प्रभावित होकर तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सन 2015 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। पूर्व प्रधानाचार्य के छोटे भाई देश दीपक सिंह भी सेंट थॉमस इंटर कॉलेज शाहगंज में अध्यापक हैं तथा एक भाई डॉ सतीश सिंह कलान में शिक्षक हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक डॉ. हृदय प्रसाद सिंह 'रानू' , पूर्वांचल विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव,अरविंद कुमार सिंह प्रवक्ता राजनीति शास्त्र,अंग्रेजी विषय प्रवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा, देश दीपक सिंह सहायक अध्यापक, सेंट थॉमस इंटर कॉलेज शाहगंज ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश रजनीकांत तिवारी , शाहगंज 365 विधानसभा निषाद पार्टी भाजपा व अपना दल एस पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी रमेश सिंह के भाई बृजेश सिंह बबलू, ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर