पत्रकार के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महासंगठन करेगा आन्दोलन

अयोध्या ।। महाराजगंज थाने में पत्रकार राम प्रकाश तिवारी के ऊपर हुए जानलेवा हमले की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन ने कड़ी निंदा की है। संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन से मांग की है।

शुक्रवार की रात गोसाईगंज बिधानसभा क्षेत्र के नेव कबीरपुर चौराहे पर भाजपा एवं सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष की खबर कवरेज करने के लिए महराजगंज थाने पहुंचे पत्रकार राम प्रकाश तिवारी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया तथा उनकी पर्स व मोबाइल छीन लिया था। इस हमले में उन्हें गंभीर चोट आयी है। *इस विषय को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन ने गंभीर चिंता जाहिर करते हुए हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि जब समाचार कवरेज और फोटोग्राफी के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो पत्रकारिता का कार्य कर पाना कैसे संभव है। ऐसी स्थिति के लिए कहीं न कहीं प्रशासन भी जिम्मेदार है। जिला संरक्षक प्रमोद पाण्डेय व केके मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। अपनी लेखनी के दम पर जन समस्याओं को उठाना और उनका निराकरण कराना पत्रकार का नैतिक दायित्व है। लेकिन समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों पर हमले किए जा रहे हैं जो चिंताजनक है।

जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दूबे ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। पुलिस के सामने पत्रकारों के साथ लूट और मारपीट की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाठक ने कहा कि यदि प्रशासन हमलावरों पर यथाशीघ्र कार्यवाही नहीं करता है तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा।

जिला मुख्य महासचिव वेदप्रकाश मिश्र ने कहा कि पत्रकार पर हुए हमले की जितनी निंदा की जाय कम है। इस विषय पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पत्रकार पर हमले की निंदा करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नरसिंह वत्स, महासचिव रमा निवास पाण्डेय व रामेन्द्र चतुर्वेदी, जिला सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, आडीटर राजेश तिवारी, वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री अजय तिवारी, जिला संगठन मंत्री प्रेम कुमार मिश्र, शिव कुमार पाण्डेय तथा सुनील तिवारी, जिला संयुक्त सचिव ओंकार मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय व अश्विनी उपाध्याय के अलावा मनोज तिवारी, रामेन्द्र मोहन मिश्र, स्मिता शुक्ला, सुभाष चंद यादव, विकास शुक्ला, राजेश यादव वेदप्रकाश तिवारी, केके शुक्ला, राजनारायण पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, पुष्पेन्द्र मिश्रा, रामेंद्र भूषण, विजय पाठक, देवराज मिश्र, भाष्कर दत्त तिवारी, राहुल कुमार पाण्डेय, मंशाराम, विकास शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, राहुल मिश्रा, तरुण मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, प्रदीप पाण्डेय, कौशल शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र नाथ तिवारी, महेश कौशल, बद्रीविशाल तिवारी, योगेन्द्र नाथ सिंह सहित काफी पत्रकारों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पत्रकार के हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट