स्वं राजीव गांधी उड़ान पुल वाहनों के आवागमन हेतु शुरू, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक बरकरार

भिवंडी।। भिवंडी शहर के मध्य भाग में स्थित स्वं राजीव गांधी उड़ान पुल मरम्मत के बाद एक बार फिर वाहनों के आवागमन हेतु शुरू कर दिया गया है। किन्तु आज भी भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध बरकरार रखा गया है। इस उड़ान पुल का पुनः शुभारंभ महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल के हाथों से संपन्न हुआ। 

गौरतलब हो कि इस उड़ान पुल का निर्माण 2006 में करवाया गया था। किन्तु ठेकेदार की लापरवाही से पुल समय के पूर्व ही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण प्रशासन ने बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद इस उड़ान पुल का जांच वीजेटीआई के विशेषज्ञों द्वारा करवाया गया जिसमें पुल जर्जर होने का खुलासा हुआ था। भिवंडी महानगर पालिका ने जर्जर उड़ान पुल के मरम्मत हेतु राज्य सरकार से मदद मांगी थी। फलस्वरूप राज्य सरकार ने एम एम आरडीए द्वारा सात करोड़ रूपये का अनुदान दिया था। मनपा प्रशासन के इस पुल को चार महीने के लिए बंद रखकर मरम्मत करवाया। हाल ही में मरम्मत काम पूरा होने के बाद महापौर सौ प्रतिभा पाटिल और आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शुभ हाथों से इसे  यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने कहा कि उड़ान पुल मरम्मत के बाद धामणकर नाका से वंजरपट्टी नाका जाने वाले मार्ग पर आने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। वही पर आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कहा कि अभी छोटे वाहनों के लिए पुल को खोला गया है। जब इसकी जांच हो जायेगी तब सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु खोला जायेगा। इस अवसर पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख , उपमहापौर इमरान वली खान, नगरसेवक हलीम अंसारी, अरशद अंसारी, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़ आदि गणमान्य मौजूद थे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट